1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अलग होने के बाद जानिए कोंकणा ने रणवीर के बारे में क्या कहा

अलग होने के बाद जानिए कोंकणा ने रणवीर के बारे में क्या कहा

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2015 03:12 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 03:57 pm IST

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर शौरी के साथ लगभग पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अलगाव की घोषणा करने वाली अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने उन्हें बेहतरीन अभिनेता बताया और

अलग होने के बाद जानिए...- India TV Hindi
अलग होने के बाद जानिए कोंकणा ने रणवीर के बारे में क्या कहा

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर शौरी के साथ लगभग पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अलगाव की घोषणा करने वाली अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने उन्हें बेहतरीन अभिनेता बताया और कहा कि आगे भी उन्हें रणवीर के साथ काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कोंकणा ने अलगाव की घोषणा ट्विटर पर की थी और कहा था कि वह और रणवीर अब भी अच्छे दोस्त हैं।

दोनों ने पिछली बार 'गौर हरि दास्तां: द फ्रीडम फाइल' में साथ काम किया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में रणवीर के साथ काम करना चाहेंगी, कोंकणा ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "बेशक, मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ फिर से काम करने में बहुत खुशी होगी।"

ये भी पढ़ें- देखिए बाकी बॉलीवुड कपल्स जो नहीं रहे साथ

अपने अलगाव के बारे में उन्होंने और अधिक कुछ भी बताने से इंकार किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं जो भी कहना चाहती थी, मैंने पहले ही ट्विटर पर कह दिया है। मैं इस बारे में ज्यादा बात करना नहीं चाहती। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"

कोंकणा और रणवीर ने 'मिक्स डबल्स' (2006) और 'आजा नचले' (2007)जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन