1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन नहीं बनेंगी आमिर खान की हिरोइन

कृति सेनन नहीं बनेंगी आमिर खान की हिरोइन

अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ पिछले काफी समय से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में मुख्य अदाकारा को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ पिछले काफी समय से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में मुख्य अदाकारा को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य अदाकारा की भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए कृति का चयन नहीं किया गया है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं और इसका निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, “हम नहीं जानते हैं कि यह जानकारी कहां से सामने आई है। हमने किसी का चुनाव नहीं किया है। हमने किसी का नाम तय नहीं किया है। हम अभी भी सोच रहे हैं कि इस भूमिका के लिए कौन सही होगा।“

इस फिल्म में एक मुख्य अभिनेत्री होगी जो आमिर के साथ रोमांस करेगी। इससे पूर्व एक्शन पर आधारित फिल्म के लिए वाणी कपूर के नाम की भी चर्चा थी जिससे इस बात की अटकलें लगनी शुरू हो गयीं कि निर्माता किसी युवा अभिनेत्री की तलाश में हैं।

उन्होंने कहा, “हम सही अभिनेत्री को लेना चाहते हैं, हमें इस बात की चिंता नहीं है कि वह नया है या पुराना। हम भूमिका के लिए सही लड़की को लेना चाहते हैं।“ इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली है।

Latest Bollywood News