नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी 'रंगून' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था और देर रात इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रोमांस और एक्शन से भरे इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
इसे भी पढ़े:-
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों में की गई है। इसमें दूसरे विश्व युद्ध की कहानी को पेश किया गया है। हालांकि ट्रेलर में भी फिल्म के सस्पेंस को बरकरार रखा गया है। वैसे इस फिल्म को बॉलीवुड की खास और अलग फिल्मों में से एक कहा जा रहा है।
फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी काफी वक्त से चर्चा बनी हुई थी। फिल्म में कंगना मिस डीवा जूलिया का किरदार निभाती हुई निभाती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में काफी बोल्ड सीन भी देखे जा सकते हैं। वहीं शाहिद और सैफ को एक बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए देखा जा सकता है।
जहां एक तरफ कंगना पहली बार इस फिल्म में शाहिद, सैफ और विशाल के साथ काम करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद और विशाल इससे पहले फिल्म 'हैदर' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में साथ कर चुके हैं। दूसरी तरफ विशाल ने सैफ के साथ फिल्म 'ओकांरा' में भी काम किया है। अब इनकी फिल्म 'रंगून' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।