1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सनी लियोन हुईं 'लैला मैं लैला' पर कई बार डांस करने को मजबूर

जब सनी लियोन हुईं 'लैला मैं लैला' पर कई बार डांस करने को मजबूर

 Published : Jan 05, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 07:12 pm IST

सनी लियोन इन दिनों आगामी फिल्म ‘रईस’ के गाने 'लैला मैं लैला' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए इस गाने को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन...

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों आगामी फिल्म रईस के गाने 'लैला मैं लैला' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए इस गाने को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में हुए नए साल के जश्न के मौके पर सनी कोलकाता के एम्युजमेंट पार्क में परफॉर्म कर रहीं थी। वह अपने इसी आइटम नंबर पर थिरकती रही थी। सनी ने अपनी दिलकश अदाओं से इसी गाने पर पूरे समां को बांधे रखा था।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन हद तो तब हो गई जब वहां आए मेहमानों ने सनी से लगातार इसी गाने पर परफॉर्म करने की मांग की। सनी ने कई गानों पर परफॉर्म करने की तैयारी की थी, लेकिन गाने की लोकप्रियता और इस गाने का क्रेज इस कदर था कि उन्हें उस रात इस गाने पर सनी को मजबूरी में 6 बार परफॉर्मेस देनी पड़ी।

सदाबहार गाने 'लैला मैं लैला' के नए वर्जन पर सनी के डांसिंग मूव्स ने कोलकाता के दर्शकों को एक हसीन शाम दे दी। लोगों के उत्साह का आलम यह था कि जैसे ही 'लैला मैं लैला' ट्रैक शुरू होता, लोग सीटियां बजाना चालू कर देते। उसके बाद गाने के बोल को हर कोई दोहराता और अपनी जगह पर सनी के साथ नाचने लगते।

कोलकाता के एम्युजमेंट पार्क में मौजूद ऋतिक भट्टाचार्य ने कहा कि माहौल शानदार था। इस गाने पर सनी के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। यहां मौजूद 51 वर्षीय चंदन सोलंकी ने बताया, "मैंने कुर्बानी फिल्म के गाने पर जीनत अमान को परफॉर्म करते हुए देखा है और अब सनी को इसी गाने पर परफॉर्म करते हुए देख रहा हूं। मेरा मानना है कि कोई अगर जीनत की बराबरी कर सकती है तो वह सनी लियोन है।"

शाहरुख खान के साथ सनी का 'लैला मैं लैला' गाने ने आने वाले हॉलीडे सीजन के लिए सनी की मांग बढ़ा दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन