1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ पहले ODI के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोस बटलर छूएंगे बड़ा मुकाम

भारत के खिलाफ पहले ODI के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोस बटलर छूएंगे बड़ा मुकाम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 13, 2026 08:20 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 08:20 pm IST

भारत के खिलाफ पहले ODI से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में जो रूट और बेन डकेट की वापसी हुई है।

IND vs ENG- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारत के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी।

हाल ही में भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से हराने वाली इंग्लैंड टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। टीम मैनेजमेंट ने T20I सीरीज की तुलना में केवल कुछ बदलाव किए हैं। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और बेन डकेट की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है। पहले ODI में उतरते ही विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने करियर में एक यादगार मुकाम हासिल कर लेंगे

जोस बटलर खेलेंगे अपना 200वां वनडे

इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने करियर का 200वां ODI मैच खेलेंगे। उन्होंने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ ODI क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब 13 साल बाद वह इस खास उपलब्धि तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

बेथेल-डकेट करेंगे पारी की शुरुआत

इंग्लैंड ने युवा जैकब बेथेल और बेन डकेट को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जो रूट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर और सैम करन मिडिल-ऑर्डर को मजबूती देंगे। गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर तेज आक्रमण की अगुआई करेंगे। उनके साथ जोश टंग और स्पिन तिकड़ी विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल रशीद भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

पहले ODI के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई 5 मैचों की T20I सीरीज इंग्लिश टीम ने 4-0 से अपने नाम की। पहला मैच बारिश में धुलने के बाद भारतीय टीम को लगातार 4 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया की नजरें T20I सीरीज का हार का बदला चुकता करने पर टिकी है।

यह भी पढ़ें:

लॉर्ड्स में बजा टीम इंडिया का डंका, इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाकर जीता ऐतिहासिक टेस्ट मैच

टीम इंडिया ने कब इंग्लैंड में खेली थी आखिरी वनडे सीरीज, रोहित थे कप्तान, तीसरे मैच में पंत ने लगाई थी सेंचुरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल