'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा अक्सर एक-दूसरे के साथ-साथ नजर आते हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा है और अब रियेलिटी शो में दोनों की एंट्री के बाद ये चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। कई का जहां मानना है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं कई का कहना है कि दोनों सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साथ काम किया था और इस दौरान दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीता। अब रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में भी दोनों के खूब चर्चे हो रहे हैं। हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन हाल ही में एक घटना ने फैंस के मन में इनके रिश्ते को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये दोस्त हैं या दोस्त से बढ़कर।
'लॉकअप 2' में रोईं शिवांगी जोशी
'लॉकअप' सीजन 2 के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड के दौरान रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स के सेलमेट्स बदल दिए। इसी बदलाव के साथ सेलमेट्स को एक 'कंट्रोलर' और एक 'डिपेंडेंट' चुनने को भी कहा गया। शिवांगी जोशी की जोड़ी शिल्पा शिंदे के साथ बनी, जिनमें से शिल्पा कंट्रोलर बनीं और शिवांगी जोशी डिपेंडेंट। कंट्रोलर बनते ही शिल्पा ने शिवांगी को हर्षद चोपड़ा के साथ उठने-बैठने और बात करने से मना कर दिया और इस निर्देश से शिवांगी बेहद भावुक हो गईं।
हर्षद चोपड़ा भी हुए भावुक
शिल्पा ने कंट्रोलर बनते ही शिवांगी से कहा- 'मैं चाहती हूं कि आप हर्षद से बातचीत कम कर दें। मैंने सिर्फ कम करने को कहा है, पूरी तरह खत्म करने को नहीं। मैं आपको हर्षद के साथ बैठे नहीं देखना चाहती।' ये सुनते ही शिवांगी कहती हैं- 'ये तो बातचीत को पूरी तरह रोकने जैसा है।' इसके बाद शिवांगी, हर्षद को इसके बारे में बताती हैं। इस पर हर्षद उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि वह रोएं नहीं, बात करने की मनाही नहीं है, बैठने की मनाही है। शिवांगी बताती हैं कि बात करने की भी अनुमति नहीं है। हर्षद ने शिवांगी को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन खुद भावुक हो गए।
राम कपूर के गले लग कर रोए हर्षद चोपड़ा
शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का हाल देखने के बाद राम कपूर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। राम कपूर, हर्षद से कहते हैं कि, 'तुम्हें शिवांगी की ताकत बनना है। ये मत करो, रोओ मत।' इस पर हर्षद कहते हैं कि वह ठीक हैं। लेकिन, इसी बीच वह भी भावुक होकर रोने लगते हैं। अब हर्षद और शिवांगी का ये हाल देखने के बाद नेटेजंस भी खुद को इस पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। किसी ने दावा किया कि हर्षद और शिवांगी रिलेशनशिप में हैं और इसे दुनिया से छुपाने की कोशिश कर रहे हैं तो कई ने दावा किया दोनों सिर्फ शो के लिए दिखावा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा के बयान से उठे सवाल