1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का दिन वृषभ-तुला सहित 3 राशियों के लिए रह सकता है रोमांस से भरा, पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल

आज का दिन वृषभ-तुला सहित 3 राशियों के लिए रह सकता है रोमांस से भरा, पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल

 Published : Jul 14, 2026 06:23 am IST,  Updated : Jul 14, 2026 06:23 am IST

मंगलवार का दिन वृषभ और तुला सहित 3 राशियों के प्रेम जीवन के लिए सुखद साबित हो सकता है। रोमांटिक वक्त पार्टनर के साथ बीत सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 14 जुलाई मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे और शाम के समय कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते कुछ राशियों को प्रेम जीवन में आज सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी।हालांकि कुछ राशियों को सावधानी भी आज के दिन बरतनी चाहिए। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का हाल। 

मेष राशि 

आज के दिन आपके प्रेम संबंधों में अच्छे सुधार देखने को मिल सकते हैं। दिन का समय व्यस्तता से भरा रह सकता है लेकिन शाम के समय पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें हो सकती हैं। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावना है। 

मिथुन राशि 

मिथुन वालों आपकी वाणी में आज मिठास देखने को मिलेगी जिससे आपका पार्टनर आपकी ओर आकर्षित होगा। दिन सुखद रह सकता है।        

कर्क राशि 

कर्क लग्न और राशि वालों पार्टनर पर शक करने से आज बचें। आपकी छोटी सी गलती प्रेम जीवन में परेशानियां पैदा कर सकती है।           

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला साबित होगा। सुबह के समय कुछ नोकझोंक पार्टनर से हो सकती है लेकिन शाम को आप उन्हें मना सकते हैं।      

कन्या राशि  

कन्या राशि वालों प्रेम जीवन में सतर्क आपको रहना होगा। किसी तीसरे शख्स की दखलअंदाजी के कारण रिश्ता टूट सकता है।           

तुला राशि 

तुला राशि वालों की लव लाइफ में आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंगल लोगों के मिंगल होने की भी संभावना है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है।             

वृश्चिक राशि

आपके लिए दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर की ओर से इस राशि के जातकों को सरप्राइज गिफ्ट मिलने के भी संभावना है।         

धनु राशि 

पार्टनर में आज आपको सच्चा दोस्त नजर आएगा। शाम के समय अचानक किसी रोमांटिक स्थान पर जाने का प्लान पार्टनर के साथ बन सकता है।         

मकर राशि 

मकर वाले रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज प्रयास करते नजर आएंगे। आपके प्रयासों के सफल होने की भी पूरी संभावना है।          

कुंभ राशि 

कुंभ वालों की लव लाइफ आज के दिन खूबसूरत मोड़ ले सकती है। काम से फूर्सत के बाद पार्टनर के साथ अच्छा समय किसी पार्क में बिता सकते हैं।          

मीन राशि 

आज मीन वालों की लव लाइफ में सुखद बदलाव आ सकते हैं। किसी वजह से दूरी बनी थी तो आज गिलशिकवे दूर होने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

स्त्रियों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं? जानिए इनके लिए क्या हैं शनि पूजा और व्रत के नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।