1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव!

Samsung Galaxy S27 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 13, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 06:42 pm IST

Samsung Galaxy S27 Pro में कंपनी 200MP का कैमरा दे सकती है। सैमसंग का यह फोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव संभव है।

Samsung Galaxy S27 Pro- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस27 प्रो का कैमरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : LANZUK

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च हुए कुछ महीनों के बाद ही अपमकिंग Galaxy S27 सीरीज के बारे में जानकारियां सामने आने लगी हैं। सैमसंग की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी इस बार एक और नए प्रो मॉडल को लॉन्च कर सकती है। यह फोन Samsung Galaxy S27 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन के कैमरे डिटेल के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसमें 200MP का कैमरा मिल सकता है।

कैमरा में बड़ा अपग्रेड

सैमसंग के Galaxy S27 Pro के बारे में पहले ये खबर सामने आई थी कि इसका कैमरा Galaxy S27 Ultra को टक्कर देगा। हालांकि, नई लीक में दावा किया जा रहा है कि इसका कैमरा बेहतर होगा लेकिन Ultra के मुकाबले कमतर होगा। इस फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन का एक रेंडर ब्लॉगर Lanzuk ने जारी किया है, जिसमें यह बदलाव देखा जा सकता है। इसके बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन देखने को मिल रहा है। Samsung Galaxy S10 सीरीज के बाद कंपनी एक बार फिर से हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल यूज कर सकती है।

मॉड्यूल में भी बदलाव संभव

Samsung Galaxy S27 Pro को कंपनी Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच में प्लेस करेगी। इसके फीचर्स S27, S27+ से बेहतर होंगे लेकिन Galaxy S27 Ultra के मुकाबले यह कमतर फीचर के साथ आ सकता है। हालांकि, सैमसंग के इस प्रो मॉडल के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं किया गया है।

Galaxy S27 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सैमसंग अपने फ्लैगशिप सीरीज में अब तक 12MP का कैमरा इस्तेमाल करता रहा है। लंबे समय के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी के फ्लैगशिप फोन का फ्रंट कैमरा अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, बैक पैनल की बात करें तो इसके Pro और Ultra दोनों मॉडल में कंपनी 200MP का कैमरा यूज कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग S27 Pro और Ultra मॉडल के टेलीफोटो सेंसर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अल्ट्रा फोन में कंपनी 3x जूम वाला डेडीकेटेड टेलीफोटो कैमरा हटा सकती है। फोन में डिजिटल जूम के साथ-साथ AI इंटिग्रेशन देखने को मिलेगा। S27 Ultra में 5x जूम वाला टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 11 Pro Fold की इमेज लॉन्च से पहले लीक, कई फीचर्स भी आए सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक