Highlights
- Google Pixel 11 Pro Fold के डिजाइन में हो सकता है बड़ा अपग्रेड
- इस फोन के हिंज को पहले के मुकाबले बेहतर किया जा सकता है
- फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है
Google Pixel 11 Pro Fold की नई इमेज सामने आई है, जिसमें फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन की डिटेल रिवील हुई है। गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की नई तस्वीर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए शेयर की गई है। इस फोन का Pine कलर वाला वेरिएंट सामने आया है। पहले इसके पिंक फिनिश वाला मॉडल रिवील हुआ था। गूगल का यह फोन Tensor G6 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसकी बॉडी पिछले मॉडल के मुकाबले पतली होगी। साथ ही, फोन में कई और अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
रेंडर हुआ लीक
पिछले दिनों गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्च डेट और कीमत लीक हुई थी। गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन का रेंडर टेलीग्राम चैनल Mystic Leaks के जरिए शेयर किया गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इस फोन को Pine कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जिसके चारों ओर लाइट गोल्ड फ्रेम देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एक बॉक्स में फिट होगा।

डिजाइन में होगा बदलाव
Google Pixel 11 Pro Fold के बारे में पहले जो लीक रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, फोन के ओवरऑल डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस फोल्डेबल फोन का हिंज अपग्रेड किया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन में गूगल का लेटेस्ट Tensor G6 चिप दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है।
Google का अपकमिंग इवेंट 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश किए जाएंगे। गूगल ने इसके इन्वाइट लोगों को भेज दिए हैं। अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में अन्य जानकारियां डिवाइस लॉन्च होने से पहले सामने आ सकती हैं।
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 1,999 (लगभग 2,17,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 2,129 (लगभग 2,31,000 रुपये) और EUR 2,389 (लगभग 2,59,000 रुपये) हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Max का हैंड्स-ऑन वीडियो हुआ लीक, जल्द भारत में होगा लॉन्च