दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह
दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह
दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर दही कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि किन लोगों के लिए दही का सेवन हानिकारक हो सकता है?
Published : Jul 13, 2026 11:02 pm IST, Updated : Jul 13, 2026 11:26 pm IST
1/5Image Source : Magnific
दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर दही कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि किन लोगों के लिए दही का सेवन हानिकारक हो सकता है?
2/5Image Source : magnific
अगर आपको एसिडिटी है तो आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर रात में तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। रात में पाचन तंत्र धीमा होता है, और दही में मौजूद भारी प्रोटीन व फैट एसिडिटी, गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
कमजोर इम्यूनिटी: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या आपको बहुत जल्द सर्दी खांसी होता है तब आपको दही का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार दही की ठंडी तासीर कफ बढ़ा सकती है, जिससे कंजेशन या गले की खराश की समस्या बढ़ सकती है
4/5Image Source : UNSPLASH
मौसमी एलर्जी: अगर आपको साइनसाइटिस यानी कि मौसमी एलर्जी है तो आपको दही का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए। साइनसाइटिस होने पर दही का सेवन बलगम और सांस लेने की समस्या को बढ़ा सकता है।
5/5Image Source : magnific
ब्लोटिंग होने पर: अगर आपको ब्लोटिंग बहुत ज़्यादा होती है या फिर इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम है तो दही नहीं खाना चाहिए। आईबीएस (IBS) या लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों में दही में मौजूद लैक्टोज ब्लोटिंग, गैस जैसे लक्षण बढ़ा सकती है।