1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच फ्री में कैसे देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच फ्री में कैसे देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 14, 2026 07:43 am IST,  Updated : Jul 14, 2026 11:20 am IST

टी-20 मैचों में मिली हार को भूलकर अब भारतीय टीम का पूरा ध्यान वनडे मैचों की सीरीज पर है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हो गई है और भारत 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एक नई शुरुआत करने जा रहा है।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम उस हार को भूलकर वनडे सीरीज में वापसी करते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सीरीज का पहला वनडे मैच फ्री में कैसे देख पाएंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो आप इसे दो तरीकों से लाइव देख सकते हैं। अगर आप अपने मोबाइल फोन या टैब पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप जियोहॉटस्टार ऐप पर इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। वहीं अगर आप आराम से टीवी पर मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

फ्री में कैसे देख पाएंगे इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे लाइव?

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वनडे मैच बिना कोई पैसे दिए देखना चाहते हैं, तो आप इसे डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन होना चाहिए। ऐसे में आप इस मैच को अपने टीवी पर फ्री में देख सकते हैं।

विराट और बुमराह की हुई है वनडे टीम में वापसी

वनडे सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी। वहीं रोहित और विराट फिर से एक साथ खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। इस सीरीज में विराट कोहली चोट की वजह से नहीं खेले थे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला था। जसप्रीत बुमराह की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, वो 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार ODI मैच खेलते हुए दिखेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें 

वनडे में इंग्लैंड पर भारी रही है टीम इंडिया, हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही, कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल