1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता ओमपुरी का निधन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता ओमपुरी का निधन

 Published : Jan 06, 2017 09:39 am IST,  Updated : Jan 06, 2017 10:55 am IST

मुंबई: अपने सशक्त अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का निधन का आज जदिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। ओम पुरी का जन्म १८

Om Puri- India TV Hindi
Om Puri

मुंबई: अपने सशक्त अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का निधन का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

ओम पुरी का जन्म १८ अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की।

ओम पुरी ने नये सिनेमा के दौर में सुर्ख़ियों में आए थे। ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

ओम पुरी ने अपनी हिंदी सिनेमा करियर में कई सफल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया। एक बिना फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी  जगह बनाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है। कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

ओम पुरी अपनी बेबाक राय के लिए अक़्सर विवादों में रहते थे। हाल ही में उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध के ख़िलाफ़ उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत सरकार से वीजा और वर्क परमिट मिलता है। ऐसे में उन पर कोई भी फैसला लेने का हक भी भारत सरकार को ही है। इस बयान के बाद काफी वबाल मचा था।

ओम पुरी ने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी काम किया था। उन्हें ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं,

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन