1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, शूटिंग के दौरान पैर स्लिप होने से घुटने में लगी चोट, बताया हाल

KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, शूटिंग के दौरान पैर स्लिप होने से घुटने में लगी चोट, बताया हाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 01, 2026 08:28 am IST,  Updated : Oct 01, 2026 08:28 am IST

अमिताभ बच्चन ने बताया कि पिछले दिनों शूटिंग के दौरान वह फिसल गए और गिरने से उनके घुटने में चोट लग गई। उन्होंने शो के लेटेस्ट एपिसोड में यह जानकारी दी और बताया कि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : PTI

'कौन बनेगा करोड़पति 18' एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। शो में अक्सर बिग बी अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं। पिछले दिनों शो में राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्जव निकम फिल्म 'प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑप उज्जवल निकम' प्रमोट करने पहुंचे थे, जहां उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब से जुड़े किस्से साझा किए। अब हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि पिछले दिनों शूटिंग के दौरान गिरने से उनके घुटने में चोट लग गई, जिससे उन्हें खड़े होने में भी दिक्कत हो रही है।

अमिताभ बच्चन को शूटिंग के दौरान लगी चोट

अमिताभ बच्चन ने अपने पैर में लगी चोट के बारे में बताते हुए कहा, 'आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग (अकेले बोलना) करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है।' इसके बाद बच्चन ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई।' ये सुनते ही दर्शक परेशान हो गए। हालांकि, इसी के साथ बिग बी ने ये भी बताया कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन खड़े होने में दिक्कत जरूर हो रही है, इसलिए वह जरूरत पड़ने पर ही खड़े होंगे।

ब्लॉग में भी दिया हेल्थ अपडेट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। अपने ब्लॉग बोस्ट में उन्होंने 'सर्वाइवल' के बारे में बात करते पोस्ट के एक हिस्से में लिखा- 'और... आप सोचते हैं कि यह सब कहाँ ले जाएगा... अगली पीढ़ी और वह सोच जो इस बात पर विचार करती है कि 'हम अगली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ रहे हैं'... यह कोई चिंता या परेशानी की बात नहीं है... यह तो बस उन चमत्कारों का आश्चर्य है जो उनके लिए इंतज़ार कर रहे हैं और वे कैसे अपने आस-पास की ज़िंदगी का अनुभव करेंगे और सबसे ज़रूरी बात... कैसे 'सर्वाइव' करेंगे।'

अमिताभ बच्चन के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अमिताभ बच्चन के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वे अगली बार रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा बिग बी नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में अश्वत्थामा के रोल में भी वापसी करेंगे। फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ेंः 83 की उम्र में भी कायम 'शहंशाह' का जलवा, ताबड़तोड़ कमाई से अमिताभ बच्चन की संपत्ति में 145% करोड़ का इजाफा, जानें कितनी है नेटवर्थ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।