A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राब्ता' के रोल को कृति ने क्यों बताया दिल के सबसे करीब

'राब्ता' के रोल को कृति ने क्यों बताया दिल के सबसे करीब

कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनसे फिल्म के बारे में काफी बातचीत की गई है।

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनसे फिल्म के बारे में काफी बातचीत की गई है। कृति का कहना है कि इस फिल्म के किरदार से वह सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं। कृति से सोमवार को ट्विटर पर एक सवाल-जवाबसत्र में एक प्रशंसक ने 'राब्ता' में उनकी भूमिका के बारे में पूछा।

इसे भी पढ़े:- हाफ गर्लफ्रेंड में काम नहीं कर रही: कृति सेनन

इसके जवाब में उन्होंने कहा, "कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं अपने अब तक के किरदारों में सबसे ज्यादा इस किरदार से जुड़ाव महसूस कर रही हूं।" यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें फिल्म करने के लिए तैयार किया? जवाब में उन्होंने कहा, "पटकथा ने। यह तुरंत पसंद आ गई थी।"

'राब्ता' में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। इस फिल्म से फिल्म निर्माता दिनेश विजान अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

फिल्म 'दिलवाले' में कृति सेनन, शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह किंग खान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी? उन्होंने कहा, "बिलकुल, पसंद करूंगी, बेहद खुशी होगी।" इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और  काजोल भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई थी। कृति ने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत की फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कृति के अभिनय को भी काफी सराहा गया था।

Latest Bollywood News