1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाफ गर्लफ्रेंड में काम नहीं कर रही: कृति सेनन

हाफ गर्लफ्रेंड में काम नहीं कर रही: कृति सेनन

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2015 12:44 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 12:44 pm IST

कृति सेनन ने हाफ गर्लफ्रेंड में काम करने की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि, वह इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।

kriti sanon- India TV Hindi
kriti sanon

मुंबई: चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफे्रंड के फिल्मी रूपांतरण में कृति सेनन को लिए जाने की खबरों पर विराम लगाते हुए कृति ने कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं क्योंकि वह पहले ही अपना समय दिनेश विजान की अगली फिल्म के लिए दे चुकी हैं।

इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करने वाले हैं। इस फिल्म में कृति को लीड रोल में लेने की बात की जा रही थी। कृति ने कहा, अभी के लिए मैं इस फिल्म में काम नहीं कर रही हूं। मैं एक बार में एक ही फिल्म पर काम करती हूं और मेरा मकसद उस फिल्म में अपना 100% देना होता है। मैंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहले ही एक फिल्म साइन की है तो मैं किसी और फिल्म को अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकती।

सुशांत के साथ बनने वाली फिल्म निर्देशक विजान की पहली फिल्म होगी। हालांकि उन्होंने कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन