A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन को इनसे मिलती है ज्यादा मेहनत के लिए प्रेरणा

कृति सेनन को इनसे मिलती है ज्यादा मेहनत के लिए प्रेरणा

कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। कृति सेनन का कहना है कि...

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। कृति सेनन का कहना है कि प्रशंसकों की सराहना उन्हें हमेशा कड़ी मेहनत और खुद को साबित करने के लिए प्रेरित करती है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। यह उनके लिए इसलिए बहुत खास है, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "यह अद्भुत है। लोगों के प्यार से हमेशा कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित हुई हूं। इन सबके साथ मैंने अपने जीवन के खास पलों का आनंद लिया है।" दिल्ली की कृति 'हीरोपंती' के बाद शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आईं।

'बरेली की बर्फी' की में कृति के साथ आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह ‘राब्ता’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। कृति पिछले काफी समय से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान कृति और सुशांत के अफेयर्स की भी चर्चा रही।

Latest Bollywood News