1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की ‘दंगल’ ने केवल 4 दिनों में की इतनी कमाई

आमिर की ‘दंगल’ ने केवल 4 दिनों में की इतनी कमाई

 Published : Dec 27, 2016 04:20 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 04:20 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई 'दंगल' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज की रिलीज का इंतजार था। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए यह बात साफतौर पर कही जा सकती है...

dangal- India TV Hindi
dangal

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई 'दंगल' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज की रिलीज का इंतजार था। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए यह बात साफतौर पर कही जा सकती है दर्शकों में इस फिल्म के लिए काफी उत्साह है। फिल्म ने पहले सोमवार में बॉक्सऑफिस पर 25. 48 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने केवल 4 दिनों में 132.43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने दंगल के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "सोमवार को 'दंगल' शानदार रहा... शुक्रवार: 29.48 करोड़ रुपए, शनिवार: 34.82 करोड़ रुपए, रविवार: 42.35 करोड़ रुपए, सोमवार: 25.48 करोड़ रुपए, कुल: 132.43 करोड़ रुपए।" सोमवार को की गई फिल्म की कमाई का आंकड़ा इसके ओपनिंग डे से थोड़ा ही कम रहा है।  हालांकि इसे भी काफी बेहतर माना जा रहा है। इसे नॉन हॉलिडे में पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माना जा रहा है।

आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘दंगल’ हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिर पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह बेटियों के पिता की भूमिका में दिख रहे हैं, जो अपनी बेटियों को ओलंपिक में गोल्डन मैडल जीतने के लिए पलवानी के दांव पेंच सिखाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन