1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑनलाइन लीक हुई आमिर खान की ‘दंगल’, हो सकता बड़ा नुकसान

ऑनलाइन लीक हुई आमिर खान की ‘दंगल’, हो सकता बड़ा नुकसान

 Published : Dec 24, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2016 05:36 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर काफी शानदार कमाई भी की है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।

dangal- India TV Hindi
dangal

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर काफी शानदार कमाई भी की है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल इसे ऑनलाइक किया जा चुका है और लोग इस बिन एक भी पैसा खर्च किए इस फेसबुक पर देख रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पूरी ढ़ाई घंटे की फिल्म 'दंगल' अपलोड की गई है। इसे अब 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन अब इस लिंक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े:- 

फिल्म की पहले दिन कमाई को देखकर ही यह बात साबित हो गए है कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्सऑफिस पर 29.78 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म भारत में 4300 स्क्रीन और 1000 इंटरनेशनल स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

आमिर खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'दंगल' हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो अपनी 2 बेटियों को गोल्ड मेडल जीतने के लिए पहलवानी के दांव पेंच सिखाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन