1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' के पहले तीन दिन की कमाई से उड़े सबके होश, जानिए कितनी की कमाई

'दंगल' के पहले तीन दिन की कमाई से उड़े सबके होश, जानिए कितनी की कमाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 01:58 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 02:05 pm IST

मुंबई/दिल्‍ली: आमिर खान की फिल्‍म ‘दंगल’ ने पहले तीन दिन में शानदार कमाई करते हुए इस साल की बेहतरीन टॉप 10 फिल्‍मों में शामिल हो गई है। फिल्‍म की सफलता का आलम यह है कि

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई/दिल्‍ली: आमिर खान की फिल्‍म ‘दंगल’ ने पहले तीन दिन में शानदार कमाई करते हुए इस साल की बेहतरीन टॉप 10 फिल्‍मों में शामिल हो गई है। फिल्‍म की सफलता का आलम यह है कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं ‘दंगल’ ने पहले वीकएंड की कमाई के मामले में अजय देवगन की ‘शिवाय’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘दंगल’ ने अपने पहले वीकएंड में भारत में 106.97 करोड़ की कमाई करके बॉक्‍स ऑफिस पर बेंचमार्क को छू लिया है। फिल्‍म एक्‍सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्‍म की ग्रोथ पहले वीकएंड में रोजना बढ़त के साथ रहीं है शनिवार को यह 16 फीसदी तो रविवार को 21 फीसदी तक रहीं।

​फिल्म रिव्यू: जानें, क्यों खास है आमिर खान की 'दंगल'

पहले तीन दिन बॉक्‍स ऑफिस पर ‘दंगल’ की कमाई

Day 1: 29.78 करोड़

Day 2 : 34.82 करोड़
Day 3: 42.35 करोड़

 100 करोड़ के क्‍लब में आमिर की 5 वीं फिल्‍म बनीं 'दंगल'

100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होने वाली यह आमिर की 5 वीं फिल्‍म है। इससे पहले आमिर की चार फिल्‍में पहले ही 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो चुकी है जिसमें सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्‍म पीके(pk) भी शामिल है।

100 करोड़ के क्‍लब में आमिर की 5 दमदार फिल्‍में
गजनी (2008)
3 इडियट्स (2009)
धूम 3 (2013)
पीके (2014)
दंगल (2016)

ओवरसीज मार्केट में भी मिली धांसू सफलता

जहां तक ओवरसीज मार्केट में 'दंगल' की सफलता की बात है तो फिल्‍म ने शनिवार तक शानदार बिजनेस करते हुए 6.63 मिलियन डॉलर 44.98 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्‍म एक्‍सपर्ट के अनुसार अगर दंगल की सफलता की दर ऐसी ही रहती है तो यह पहले सात दिन में कमाई का नया रिकार्ड बना सकती है।

फिल्‍म समीक्षकों ने भी पसंद किया, जनता का भी मिला आर्शीवाद

आमिर की फिल्‍म ‘दंगल’ को फिल्‍म समीक्षकों के साथ ही दर्शको ने भी बेहद पसंद किया है और इसे मनोरंजन के साथ ही बेहतरीन संदेश देने वाली फिल्‍म करार दिया है। आमिर के अभिनय और नितेश तिवारी के निर्देशन की तारीफ हो रही है।

बड़ा सवाल क्‍या पहले 10 दिन में 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल होगी?
फिल्‍म ‘दंगल’ ने पहले तीन दिन में 106.97 करोड़ की जिस तरह से रिकार्ड कमाई की है उसे देखते हुए अब यह पूछा जाने लगा है कि क्‍या दंगल पहले 10 दिन में 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। नए साल की शुरुआत में भी उम्‍मीद की जा रही है कि इसको अवकाश के चलते अधिक दर्शक मिलेंगे और फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई का नया रिकार्ड बना सकती है। 13 जनवरी से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्‍म भी रिलीज नहीं हो रही है इसलिए दंगल के पास कमाई करने का बेहतरीन अवसर है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन