A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन अभिनेत्रियों की मौत भी अब तक बनी हुई हैं अनसुलझी कहानी

इन अभिनेत्रियों की मौत भी अब तक बनी हुई हैं अनसुलझी कहानी

कृतिका चौधरी सोमवार को अपने मकान में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गईं। वह पिछले 4 दिनों से अपने मकान में मृत पड़ी थीं। कृतिका के पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आने लगीं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। ऐसी की कई और अदाराओं को स्तिथि...

divya- India TV Hindi
divya

नई दिल्ली: मुंबई की एक स्ट्रग्लिंग मॉडल और अभिनेत्री कृतिका चौधरी सोमवार को अपने मकान में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गईं। वह पिछले 4 दिनों से अपने मकान में मृत पड़ी थीं। कृतिका के पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आने लगीं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कृतिका के घर का दरवाजा खोलने पर देखा कि उनकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक उनकी डेड बॉडी लड़ने लगी थी और उसमें से बदबू आ रही थी। कृतिका के सर पर एक चोट का निशान भी है। उनके कमरे का एसी ऑन ही था। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और मामले की जांच शुरु कर दी।

फिलहाल पुलिस के सामने कृतिका की मौत एक पहेली बनकर रह गई है। उन्हें शक है कि यह मर्डर हो सकता है। लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लग पाए हैं। जहां एक तरफ इस मामले पर अभी जांच-पड़ताल कर रही है वहीं उम्मीद है फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अहम चीजें भी सामने आ सकती हैं।

वैसे ऐसा कृतिका ने पहले भी कई मशहूर अदाकाराओं की मौत भी गुत्थी भी आज तक सुलझ नहीं पाए है। इन सितारों के प्रशंसक और अन्य लोगों के जहन में इन हस्तियों की मौत से जुड़े कई सवाल है जो सामने नहीं आ पाए हैं। इनमें दिव्या भारती और सिल्क स्मिता जैसे नाम भी शामिल हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें किन अदाकारों की मौत की गुत्थी भी हैं अब तक अनसुलझी:-

Latest Bollywood News