KRK ने सचिन की फिल्म को बताया झेलू, कहा मुझपर बन सकती है अच्छी मूवी
‘किसी की भी बायोपिक मुझसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग नहीं हो सकती है। मेरी जिंदगी में सारा मसाला है, जैसे सेक्स, क्राइम, रोमांस, अंडरवर्ल्ड, बिजनेस और बॉलीवुड।‘- केआरके

लेकिन यहीं पर केआरके फंस गए, तमाम लोगों ने इस बात पर केआरके को आड़े हाथों ले लिया कि केआरके का अंडरवर्ल्ड और क्राइम से कनेक्शन है।
केआरके सिर्फ मूवीज के गलत रिव्यू करने के लिए ही नहीं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों पर जहरीले ट्वीट्स करने के लिए भी जाने जाते हैं। कल ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि पीरियड्स पर शर्म नहीं करनी चाहिए, तो केआरके ने ट्विंकल को कह दिया कि भाभीजी पूरी तरह से पागल हो गई हैं, इनको अस्पताल में भर्ती कराओ।’’
लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि असल में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत किसे है।