1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' से उलझे केआरके, राणा दग्गूबाती को कहा 'ब्रेनलेस', प्रभास को कहा 'लुक्खा'

'बाहुबली' से उलझे केआरके, राणा दग्गूबाती को कहा 'ब्रेनलेस', प्रभास को कहा 'लुक्खा'

 Published : May 03, 2017 01:52 pm IST,  Updated : May 03, 2017 01:52 pm IST

एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ की चारों तरफ तारीफ हो रही है, दर्शक हो या क्रिटिक लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

rana- India TV Hindi
rana

नई दिल्ली: एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ की चारों तरफ तारीफ हो रही है, दर्शक हो या क्रिटिक लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं खुद को स्टार क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके ने इस फिल्म को कार्टून कहा है।

केआरके के इस रिव्यू पर लोगों ने उनकी ही क्लास ले ली। लोगों ने तो यहा तक कह दिया, कि अगली फिल्म होगी कटप्पा ने केआरके को क्यों मारा?

इस बीच केआरके राणा दग्गूबाती पर कुछ ऐसा बोला है कि फिर से विवादों में आ गए हैं। आपको सोनाक्षी सिन्हा और सोना महापात्रा का झगड़ा तो याद ही होगा, जिसमें सोनाक्षी ने सोना महापात्रा को ब्लॉक कर दिया था तो सोना ने ट्वीट करके कहा था मैंने इन्हें कभी फॉलो ही नहीं किया, फिर भी उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया, ठीक उसी तर्ज पर केआरके ने राणा दग्गूबाती को ट्वीट किया है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मैंने आज तक इस बेवकूफ को न तो फॉलो किया था और न ही उसके बारे में कुछ कहा था फिर भी उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया। इससे पता चलता है कि वो ब्रेनलेस है।'

कहा जा रहा था कि केआरके के रीव्यू से इरीटेट होकर राणा ने केआरके को ब्लॉक कर दिया लेकिन राणा दग्गूबाती ने ट्वीट करके बताया कि एक साल पहले ही वह केआरके को ब्लॉक कर चुके हैं।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन