A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू इस तरह रख रहे हैं अपनी बेटी का ख्याल, सोहा ने शेयर किया वीडियो

कुणाल खेमू इस तरह रख रहे हैं अपनी बेटी का ख्याल, सोहा ने शेयर किया वीडियो

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "लगता है पिता की जिम्मेदारियां आज काफी अच्छे से पूरी हो रही हैं।"

kunal kemmu- India TV Hindi
Image Source : INSTA- SOHA ALI KHAN बेटी इनाया संग कुणाल

मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू आजकल अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ बिताते नजर आ रहे हैं। कुणाल की पत्नी और अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें कुणाल अपनी बेटी के एक खिलौने की चोटी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुणाल के इस काम पर नजर रखते हुए उनकी तीन साल की बेटी भी इस दौरान खुद को काफी थका हुआ बताती दिख रही हैं, क्योंकि अपने पिता द्वारा खिलौने की चोटी बनाए जाते वक्त वह उसके पैरों को काफी देर से पकड़े हुए रहती हैं।

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "लगता है पिता की जिम्मेदारियां आज काफी अच्छे से पूरी हो रही हैं।"

पति निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, अलग कल्चर को लेकर कह दी ये बात 

सोहा और कुणाल ने 27 सितंबर, 2017 को इनाया का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। ये दोनों अकसर सोशल मीडिया पर इनाया की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Latest Bollywood News