1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, अलग कल्चर को लेकर कह दी ये बात

पति निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, अलग कल्चर को लेकर कह दी ये बात

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Jan 11, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 01:20 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच 10 साल का एज गैप है। इसको लेकर एक्ट्रेस ने अब जवाब दिया है।

priyanka chopra and nick jonas age gap - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी, लेकिन अभी भी उनके और निक के बीच उम्र के फासले को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। प्रियंका ने अब इसका जवाब दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि निक और उनके बीच कल्चर और उम्र के अंतर को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि निक भारतीय संस्कृति को बहुत आसानी से अपना लेते हैं। 

38 साल की प्रियंका चोपड़ा ने संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- '10 साल के उम्र के फासले और डिफरेंट कल्चर होने के बावजूद निक और मेरे बीच कभी बाधाएं नहीं आईं। निक भारतीय संस्कृति को आसानी से अपना लेते हैं, जैसे पानी में मछली की तरह। हालांकि, नॉर्मल कपल की तरह आपको एक-दूसरे की आदतों और पसंद-नापसंद को समझना होगा। इसलिए ये बाधाएं ढूंढने की कोशिश करने से ज्यादा एडवेंचरस है। हम में से कोई भी ज्यादा कठिन नहीं है।'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड मूवी 'Text For You' की शूटिंग की पूरी, टीम के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा है, "शूटिंग पूरी हो गई है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और धन्यवाद। फिल्म में मिलते हैं।" वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा, "सेट पर आखिरी दिन! हैशटैग टेक्स्ट फॉर यू। इस अविश्वसनीय क्रू को याद करूंगी, जिसके साथ मैंने पिछले 3 महीने बिताए हैं। आपके साथ काम करना खास है। आभारी हूं।"

हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' को जिम स्ट्रॉसे ने लिखी और निर्देशित की है। फिल्म सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है। यह जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'एसएमएस फ्यूर डिच' का अंग्रेजी रीमेक है। इस फिल्म में सैम हेघन भी हैं। इसमें प्रियंका के पति निक जोनास के एक कैमियो करने की उम्मीद है।

'टेक्स्ट फॉर यू' एक युवती के जीवन पर बनी है जो अपने मंगेतर को खो देती है फिर भी उसके पुराने फोन नंबर पर रोमांटिक संदेश भेजती रहती है। इसी से वह अपने जैसे एक इंसान से मिलती है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन