1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड मूवी 'Text For You' की शूटिंग की पूरी, इस फोटो को शेयर कर टीम के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड मूवी 'Text For You' की शूटिंग की पूरी, इस फोटो को शेयर कर टीम के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

 Written By: PTI
 Published : Jan 10, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 01:02 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

priyanka chopra completes shooting text for you - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जिम स्ट्रॉस निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म साल 2016 में जर्मन भाषा में आई सुपरहिट फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ से प्रभावित है, जो सोफी क्रामर की इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी। 

प्रियंका चोपड़ा (38) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग के समाप्त होने की जानकारी दी। इस तस्वीर में वह फिल्म की पटकथा की प्रति लिए हुए दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘समापन हो गया। पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद। आपको फिल्म में देखेंगे।’’ 

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम! मां मधु चोपड़ा के साथ पहुंची थीं सैलून: रिपोर्ट

पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी के बीच होने वाली शूटिंग में रोजाना उनकी और फिल्म निर्माण टीम की कोविड-19 जांच होती है और भौतिक दूरी का अनुपालन किया जाता है। 

उल्लेखनीय है कि प्रियंका इस समय अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं, जिसका निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह फिल्म अरविंद अडिगा की इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म का 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होना है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन