1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम! मां मधु चोपड़ा के साथ पहुंची थीं सैलून: रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम! मां मधु चोपड़ा के साथ पहुंची थीं सैलून: रिपोर्ट

 Published : Jan 08, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 01:03 pm IST

इस मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने सफाई पेश की है। 

Priyanka Chopra breaks lockdown rule in London- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा  Image Source : INSTAGRAM: INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लंदन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं और अपनी अपकमिंग मूवी 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग में बिजी हैं। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से यूके में फरवरी महीने तक लॉकडाउन लगाया गया है, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। ऐसे में सैलून और स्पा को फिर से बंद कर दिया गया है। Metro.co.uk की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका बुधवार की शाम लंदन स्थित एक सैलून में अपनी मां मधु चोपड़ा और पेट डॉग डायना के साथ पहुंची थीं। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने सैलून के मालिक को चेतावनी दी। 

प्रियंका चोपड़ा ने किया 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वेल का ऐलान

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के प्रवक्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि सैलून प्रोडक्शन के लिए खुला हुआ था और वहां पर सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा था। 

बता दें कि प्रियंका टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। इस फिल्म की शूटिंग को महीने के आखिरी तक खत्म होना था, लेकिन ब्रिटेन में बीच में ही लॉकडाउन लग गया। बताया जा रहा है कि टीम जल्द से जल्द कास्ट को वापस भेजने की तैयारी कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन