नई दिल्ली: बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रह चुके कुशाल टंडन और अमीषा पटेल सोमवार शाम से सुर्खियां बटोर रहे हैं और वजह है भारत के राष्ट्रीय गीत का अपमान। कुशाल का आरोप है कि अमीषा जूहू पीवीआर हॉल में राष्ट्रगीत के प्ले होने पर नहीं खड़ी हुईं जो देश का अपमान करने जैसा है।
ये भी पढ़ें- गीता के भारत आने पर सलमान खान हुए भावुक!
कुशाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “मैं हॉल की आखिरी रो में था और राष्ट्रीय गीत के बजने पर सभी की तरह मैं भी खड़ा हुआ। वहीं कुछ सीट छोड़कर मैंने देखा कि एक लड़की बैठी हुई हैं। मुझे लगा कि शायद वो बीमार है या हैंडीकैप है। लेकिन ठीक से देखा तो वो अपने मोबाइल में बिजी थी जब्कि बाकी सब देश के सम्मान में खड़े थे। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल थी। आप क्या जताना चाह रही थीं?”
अमीषा ने थोड़ी सा भी समय बर्बाद नहीं किया कुशाल को आड़े हाथो लेने के लिए और एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने कुशाल को काफी बुरा भला भी कहा साथ ही गाने के वक्त न खड़े हो पाने की अपनी वजह भी बताई।
अमीषा ने कहा मुझे लड़कियों वाली परेशानी है जो अक्सर किसी भी लड़की को होती है। मैं इंतजार में थी कि कब फिल्म शुरु हो और मैं बाथरूम जा सकूं। कुशाल को उन्होंने ‘जैकेस’ और ‘देश के लिए शर्म’ भी करार दिया। उन्होंने ये भी कहा कुशाल जैसे लोग खबरों में छाए रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
अगली स्लाइड में जानिए कुशाल ने इसके जवाब में क्या कहा-
Latest Bollywood News