नई दिल्लीः भारत की बेटी गीता पाकिस्तान से अपने वतन वापस आ गई है और इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को जिसके बाद ही गीता को उसके परिवार से मिलाने के प्रयासो ने जोर पकड़ा। गीता की तमन्ना थी कि वो भारत आकर सलमान खान से जरूर मिलना चाहेंगी। और अब जब वो यहां आ गई है तो उम्मीद है कि ‘दबंग’ खान उनसे जरूर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- 'प्रेम रतन....' के लिए सलमान लाएंगे भाग्यश्री और माधुरी को साथ
इस बात का संकेत देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक भावुक ट्वीट भी किया। सलमान ट्वीट करते हैं, “दो देशों ने एक लड़की को उसके परिवार से मिलाने पर काफी मेहनत की है..ये है प्रेम की ताकत....वेलकम होम गीता।”

गीता की कहानी सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान के रिलीज होने के बाद प्रकाश में आई थी। उक्त फिल्म में अभिनेता सलमान खान का किरदार एक पाकिस्तानी बच्ची ‘मुन्नी’ को उसकी मां से मिलाता है। बच्ची अपनी मां से तब बिछड़ जाती है जब वह भारत यात्रा पर आती है।
उम्मीद है कि सलमान खान अब असल जिंदगी की ‘मुन्नी’ से मुलाकात करेगें। वैसे दोनों देशों की सरकार के अलावा सलमान खान और निर्देशक कबीर खान ने भी भरसक प्रयास किए थे गीता के परिवार वालों के ढूंढने के लिए।

कबीर खान को सबसे पहले सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में एक भारतीय बच्ची रह रही है जिसकी जानकारी उन्होंने सलमान खान को दी। सलमान और कबीर ने हर तरफ ये खबर फैलाने का काम किया था जिससे गीता का परिवार भारत में जहां कहीं भी हो अपनी बिछड़ी हुई बेटी से वापस मिल पाए।
अगली स्लाइड में जानिए कबीर खान ने क्या कहा-