1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से वक्त निकाल करीना कपूर माथा टेकने पहुंची गोल्डन टेंपल

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से वक्त निकाल करीना कपूर माथा टेकने पहुंची गोल्डन टेंपल

करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से वक्त निकालकर माथा टेकने के लिए गोल्डन टेंपल गईं।

kareena kapoor khan at golden temple- India TV Hindi
करीना कपूर खान गईं गोल्डन टेंपल।

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही है। करीना ने शूटिंग शुरू कर दी है और गोल्डन टेंपल  आशीर्वाद लेने गई हैं।

करीना कपूर ट्रेडिशनल अवतार में गोल्डन टेंपल पहुंची थी। जहां से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

करीना ने कुछ दिन पहले आमिर खान भी गोल्डन टेंपल गए थे। आमिर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो फिल्म में आमिर एक सरदार का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। इस पोस्टर में आमिर पगड़ी पहने हुए रेलगाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News