1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर ने किया इन लोगों को सलाम

लता मंगेशकर ने किया इन लोगों को सलाम

मुंबई में भारी बारिश होने के कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति खड़ी हो गई है। इसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसमें फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए लोगों की अब लता मंगेशकर ने काफी प्रशंसा की है।

lata- India TV Hindi
lata

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश होने के कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति खड़ी हो गई है। इसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन्हीं में कुछ ऐसे लोग भी निकलकर आगे आए हैं, जो इसमें फंसे लोगों की सहायता कर रहे हैं। अब सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इस स्थिति के बीच लोगों की मदद करने वाले स्थानीय लोगों और धर्मस्थलों के प्रयासों की सराहना की। मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश हुई, और उपनगरों में 12 घंटों के दौरान 316 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह वर्ष 2005 के बाद मुंबई में आई सबसे भयानक बाढ़ है। वहीं बुधवार को शहर में स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। लता ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "मुंबई के लोग एकजुट हुए। विभिन्न धर्मो के सभी धर्मस्थलों ने मंगलवार भारी बारिश के दौरान मदद में लोगों के लिए अपने द्वार खोल दिए। भाईचारगी के इस दृष्टिकोण ने मेरे दिल को छुआ। मैं उन्हें सलाम करना चाहती हूं।"

सिर्फ लता मंगेशकर ने ही नहीं बल्कि उनके अलावा दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को समर्थन दिया। ('मिस्टर नटवरलाल' के बाद अमिताभ को दी गई थी ये सलाह)

Latest Bollywood News