मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर के बाद अब अभिनेत्री लीजा हेडन अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। लीजा मां बनने वाली हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।इस बार लीजा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप की एक और तस्वीर साझा की है, तस्वीर में वो बाथटब में लेटी हुई हैं। लीजा के एक हाथ में मैगजीन है और एकदम आराम की मुद्रा में हैं।हाल में लीजा ने बताया था कि वो अपने पति के साथ हॉलीडे मनाने बाहर गई हैं, ये तस्वीर देखकर तो यही लगता है कि ये तस्वीर उसी वकेशन्स की ही हैं।पिछले साल अक्टूबर में लीजा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। लीजा ने डिनो को शादी से पहले डेढ़ साल तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने थाईलैंड के फुकेट में के अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी कर ली थी। लीजा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। लीजा ने अपनी शादी की जानकारी भी इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर साझा करके दी थी।इसे भी पढ़ें:कपिल शर्मा VS सुनील ग्रोवर: पहले ट्विटर पर मांगी माफी, अब कर दिया अनफॉलोBirthday Special: देखिए, कैसे बदल गया अनीता हसनंदानी का लुक!संजय दत्त के पड़ोसी रणबीर कपूर से हुए परेशान, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग