अभिनेत्री लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। 22 जून को, उन्होंने अपनी बच्ची का स्वागत किया। लगभग डेढ़ महीने बाद, पिता डिनो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची के साथ अपनी पत्नी की पहली तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक छोटा सा नोट भी लिखा और अपनी बच्ची का नाम भी बताया। "माई गर्ल्स @lisahaydon और LARA
लीजा ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं बेबी गर्ल। आपको बता दें कि लीजा ने इसी साल फरवरी में खुलासा किया था कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। जून में लीजा की डिलीवरी हो गई थी। लेकिन लीजा ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी तो एक फैन ने उनसे पूछा कि आपकी बेटी कहां है तो लीजा ने कहा था, मेरी बाहों में।
बता दें कि लीजा ने 2016 में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन डीनो ललवानी से शादी की थी। दोनों ने शादी के एक साल पहले तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2017 में इनकी पहली संतान ने जन्म लिया था। जिसका नाम जैक है। 2020 में लीजा दोबारा मां बनीं और उन्होंने बेटे लियो को जन्म दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो लीजा ने 2016 में ए दिल है मुश्किल में आखिरी बार काम किया था। इसके अलावा वह क्वीन और शौकीन्स जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।
पढ़ें अन्य खबरें-
Latest Bollywood News