1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तू शायर है...' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

'तू शायर है...' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

माधुरी दीक्षित ने सोमवार को एक रील पोस्ट की, जिसमें वह फिल्म के लोकप्रिय ट्रैक 'तू शायर है' पर परफॉर्म करती नजर आई। इस दौरान उनके साथ उर्मिला मातोंडकर थीं।

Madhuri Dixit - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MADHURI DIXIT 'तू शायर है...' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस, वायरल हो रहा वीडियो 

माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने सीजन 3 के सेट पर म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर साजन के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। अभिनेत्री ने सोमवार को एक रील पोस्ट की, जिसमें वह फिल्म के लोकप्रिय ट्रैक 'तू शायर है' पर परफॉर्म करती नजर आई। इस दौरान उनके साथ उर्मिला मातोंडकर थीं। कुछ समय से लाइमलाइट से दूर रहीं उर्मिला एक स्पेशल एपिसोड के लिए डांस दीवाने 3 में नजर आएंगी।

माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उर्मिला का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे साथ 30 साल की साजन की मनाने के लिए उर्मिला का धन्यवाद।"  

वीडियो में माधुरी गुलाबी इंडियन ड्रेस पहनी हुई नजर आईं, जबकि उर्मिला नीले रंग का जंपसूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाले दोनों कलाकार बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है जब माधुरी और उर्मिला एक साथ नजर आ रही हैं।

यहां देखें गाना

1991 में रिलीज़ हुई साजन में सलमान खान और संजय दत्त ने भी अभिनय किया। रोमांटिक-ड्रामा लॉरेंस डिसूजा की तरफ से डायरेक्ट और सुधाकर बोकाडे की तरफ से बनाया गया था। यह फिल्म 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। यह अपने म्यूजिक के लिए भी लोकप्रिय थी, जिसे लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने बनाया था।

फिल्म उद्योग ने इस साल की शुरुआत में कोविड -19 के कारण श्रवण राठौड़ को खो दिया। उन्होंने संगीतकार ने नदीम सैफी के साथ, आशिकी, फूल और कांटे, राजा हिंदुस्तानी, दीवाना, सड़क, साजन और दिल जैसी शानदार म्यूजिकल फिल्में बनाई। 

Latest Bollywood News