A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

माधुरी दीक्षित ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

माधुरी दीक्षित का मानना है कि आज के जमाने में दीपिका पादुकोण बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो हर रोल में खुद को उतार लेती हैं।

MADHURI, DEEPIKA- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM माधुरी दीक्षित ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से एक प्रशंसक द्वारा पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार मानती हैं?

माधुरी ने इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें दीपिका पसंद हैं क्योंकि "वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो किरदार को अपने भीतर उतार लेती हैं।"

माधुरी ने आगे यह भी कहा, "दीपिका बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को भी बखूबी निभा लेती हैं।" माधुरी से दीपिका की तारीफ को सुनकर उनके प्रशंसक फूले नहीं समाए और सभी उनके मुरीद बन गए।

प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी बात होती है, जब उनके प्रिय स्टार को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए एक अन्य उल्लेखनीय कलाकार द्वारा सराहा जाता है।

माधुरी दीक्षित नेने ने हाल ही में अपने द्वारा गाए एक गीत को जारी किया, जिसका शीर्षक 'कैंडल' है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज माधुरी का यह गाना सुनकर उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं।

माधुरी दीक्षित का गाना 'कैंडल' हुआ रिलीज, सिंगर के तौर पर किया डेब्यू

इसके अलावा माधुरी ने एक नया अभियान शुरू किया है जो #कैंडलऑफहोप है, इसके माध्यम से वह इस कठिन वक्त में सकारात्मकता और आशा फैलाना चाहती हैं। एक नए टिकटॉक वीडियो में उन्होंने कैंडल(मोमबत्ती) के साथ डांस किया है। #कैंडलऑफहोप और #व्होलसममीम्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, जहां सेलिब्रिटी और क्रिएटर्स आशा फैलाने के लिए वीडियो बना रहे हैं और सकारात्मकता फैला रहे हैं। इसके लिए वह बेहतरीन कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News