1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. माधुरी दीक्षित का गाना 'कैंडल' हुआ रिलीज, सिंगर के तौर पर किया डेब्यू

माधुरी दीक्षित का गाना 'कैंडल' हुआ रिलीज, सिंगर के तौर पर किया डेब्यू

 Published : May 23, 2020 04:39 pm IST,  Updated : May 23, 2020 04:39 pm IST

माधुरी के इस गाने का नाम है 'कैंडल ऑफ होप'। माधुरी ने कहा है कि इस गाने में उनके अब तक के सफर की झलक है। 

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित का गाना 'कैंडल' हुआ रिलीज Image Source : FACEBOOK- MADHURI DIXIT

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अब सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। डांस और एक्टिंग में बेमिसाल माधुरी दीक्षित का डेब्यू सिंगल सॉन्ग 'कैंडल' आज रिलीज हो गया। यह गाना उम्मीद का गाना है। पूरी दुनिया में चल रहे कोरोना वायस महामारी के युद्ध पर माधुरी ने आशा की है एक दिन सब अच्छा होगा। माधुरी ने बताया कि इस सिंगल में उनके अब तक के सफर की झलक है। गाने के बारे में अभिनेत्री ने कहा, "'कैंडल' अब तक की मेरी यात्रा की झलक दिखाता है, जो आश्चर्य, संघर्ष, उत्सव और आत्म खोज से भरी हुई है। लेकिन एक चीज जो इस यात्रा को एक साथ जोड़ती है वह है प्यार और उम्मीद है कि जो होता है उसके पीछे सही कारण होता है।"

वह उम्मीद करती हैं कि 'कैंडल' प्रशंसकों को मजबूत बने रहने और सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करेगा, चाहे वे किसी भी बाधा का सामना करें। यहां सुनिए गाना-

बुधवार को सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, "हम सभी इसमें एक साथ हैं और हम निश्चित रूप से इससे मजबूत होकर बाहर आएंगे। बस हमें थोड़ी उम्मीद और सकारात्मकता चाहिए। हैशटैगकैंडल तीन दिनों में रिलीज हो रहा है।"

वहीं गायन में कदम रखने के फैसले के बारे में अभिनेत्री ने कहा, "मैं जब बड़ी हो रही थी, तब संगीत कुछ ऐसा था जो हमारे घर का एक अभिन्न हिस्सा था। इसने मुझे जीवन में बहुत सारी शानदार चीजों का हिस्सा बनने की प्रेरणा दी। इसलिए अपने जन्मदिन पर, मैंने टीजर जारी करने और अपने प्रशंसकों के साथ गाने की झलक को साझा करने का फैसला किया।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगा कि यह मेरे प्रशंसकों को उस प्यार और समर्थन के लिए उपहार देने का सही समय है, जो उन्होंने मुझ पर सालों से बरसाया है। हम सभी एक कठिन समय से गुजर रहे हैं। इसलिए, हमने फैसला किया कि गाना रिलीज करना एक अच्छा आइडिया होगा। संगीत और इसके बोल बहुत सकारात्मकता लाते हैं और मेरे लिए आशा को परिभाषित करते हैं। मैं वास्तव में चाहती हूं कि सभी को इससे लाभ मिले।"

माधुरी ने एक्शन रोमांस 'तेजाब' (1988) के साथ सुर्खियां बटोरी और 'दिल' (1990), 'बेटा' (1992), 'हम आपके हैं कौन' .(1994) और 'दिल तो पागल है' (1997) जैसी रोमांटिक फिल्मों में अभिनय किया। वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2019 की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन