A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित को फिर याद आया ताज महल

माधुरी दीक्षित को फिर याद आया ताज महल

माधुरी ने पेश से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ 17 अक्टूबर, 1999 को शादी की थी।

MADHURI DIXIT- India TV Hindi
MADHURI DIXIT

आगरा: माधुरी दीक्षित नेने ने हाल ही में अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई है। अब माधुरी ने शनिवार को 2 पुरानी तस्वीर शेयर की है। एक तसवीर में माधुरी के पति डॉक्टर राम नेने की बचपन की तस्वीर है। जिसमें वो अपनी बहन के साथ ताज महल के सामने खड़े हैँ। दूसरी तस्वीर में  माधुरी और उनके पति अपने दोनों बेटों अरीन व रयान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 17 वीं शताब्दी के संगमरमर मकबरे के सामने पोज देते हुए नजर आए।

माधुरी ने शीर्षक में लिखा, "राम और उनकी बहन का यह शॉट मुझे पसंद है। अब थोड़ा आगे करें। भारत के साथ प्रेम अटूट है। जय हिंद।"

माधुरी ने पेश से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ 17 अक्टूबर, 1999 को शादी की थी। 

Latest Bollywood News