1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस' के घर में ढिनचैक पूजा के साथ दोबारा एंट्री लेने जा रहे हैं प्रियांक शर्मा !

'बिग बॉस' के घर में ढिनचैक पूजा के साथ दोबारा एंट्री लेने जा रहे हैं प्रियांक शर्मा !

 Published : Oct 18, 2017 07:38 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 08:22 pm IST

अगर आप बिग बॉस के प्रतियोगी प्रियांक शर्मा को मिस कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए खुशखबरी है। प्रियांक घर में दोबारा एंट्री लेने वाले हैं।

dhinchak pooja priyank- India TV Hindi
dhinchak pooja priyank bigg boss 11

नई दिल्ली: अगर आप बिग बॉस के प्रतियोगी प्रियांक शर्मा को मिस कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, प्रियांक घर में दोबारा एंट्री लेने वाले हैं, लेकिन वो अकेले नहीं हैं उनके साथ कोई और भी बिग बॉस के घर में आने वाला है। खबर कन्फर्म हो चुकी है, कि प्रियांक इस वीकेंड घर में दोबारा एंट्री ले रहे हैं। प्रियांक के साथ बिग बॉस के घर में आने वाली हैं ढिनचैक पूजा। ढिनचैक पूजा का नाम पहले ही बिग बॉस के लिए आ रहा था, शो की शुरूआत में तो वो घर में नजर नहीं आई लेकिन इस हफ्ते पूजा भी बिग बॉस हाउस में आपको एंटरटेन करने आ रही हैं।

ढिनचैक पूजा अपने वायरल गानों की वजह से मशहूर हुई हैं, उनका गाना सेल्फी मैंने ले ली आज काफी ट्रोल हुआ था। बात करें प्रियांक की तो उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था, मगर शो के प्रतियोगी आकाश ददलानी को धक्का देने की वजह से उन्हें बिग बॉस ने घर से बाहर निकाल दिया था।

बिग बॉस के घर में आजकल काफी ड्रामा चल रहा है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ढिनचैक पूजा और प्रियांक के घर में आने के बाद क्या होता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन