1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस सीजन 11' को मिला अपना पहला कैप्टन, जानिए कौन बना कप्तान?

'बिग बॉस सीजन 11' को मिला अपना पहला कैप्टन, जानिए कौन बना कप्तान?

 Published : Oct 12, 2017 01:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 02:51 pm IST

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के पहले कैप्टन का खुलासा हो चुका है। जी हां, बिग बॉस के घर को पहला कैप्टन मिल चुका है।

bigg boss 11- India TV Hindi
bigg boss 11

नई दिल्ली: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के पहले कैप्टन का खुलासा हो चुका है। जी हां, बिग बॉस के घर को पहला कैप्टन मिल चुका है। विकास गुप्ता इस सीजन के पहले कप्तान बने हैं।

बिग बॉस सीजन 11 के पहले कैप्टन बनने की रेस लग्जरी टास्क के दौरान शुरू हुई थी। इस टास्क में राजा बने हितेन को रानी बनी अर्शी और शिल्पा में से अच्छी रानी को पहचानना था, लेकिन हितेन ने गलत रानी का चुनाव कर लिया और अर्शी की टीम जीत जाती है। टास्क जीतने के बाद अर्शी की टीम के मेंबर्स पुनीश, ज्योति, विकास, लव, हिना में से किसी एक को कैप्टन बनने का मौका मिलता है। कैप्टन बनने के लिए पहला मुकाबला पुनीश और हिना के बीच होना था, लेकिन पड़ोसी घर में हों और उनका इंटरफियर न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बिग बॉस इसमें ट्विस्ट ले आते हैं और पड़ोसियों को ये पॉवर दे देते हैं कि वो पुनीश और हिना में से एक एक कंटेस्टेंट को बदल सकते हैं। पड़ोसी हिना की जगह कैप्टनशिप के टास्क के लिए विकास को चुन लेते हैं। इसके बाद पुनीश और विकास में मुकाबला होता है, इसके बाद विकास मुकाबला जीतते हैं, और घर को पहला कैप्टन विकास के रूप में मिल गया है।

vikas gupta captain
vikas gupta captain

बिग बॉस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए खबर इंडिया टीवी डॉट कॉम। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन