मुंबई: महेश बाबू अपनी अपकमिंग मूवी "सरिलेरू निकवारु" में एक आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे है, फिल्म में उनके आर्मी अफसर के लुक ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है l उनके यह लुक को देखकर कहा जाता है की यह लुक उनपर काफी सूट हो रहा है l आर्मी अफसर की वर्दी में महेश बाबू काफी आकर्षक लग रहे है l पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने आर्मी अफसर का किरदार निभाया है,जो आज भी लोगो के जहन में तरोताज़ा है l
शाहरुख़ खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने भी अपनी फिल्म "जब तक है जान" में एक आर्मी अफसर का किरदार निभाया है,जिसमे उनकी मुस्कान और रुबाबदार लुक ने लोगो को अपना दीवाना बनादिया, आज भी उनका यह किरदार लोगो का सबसे पसंदीसा है l उनका यह किरदार हमेशा लोगो के जहन में कायम है l
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार का भी बेस्ट आर्मी अफसर के सूचि में नाम हैl जिन्होंने फिल्म "हॉलिडे" में अपने क्लीन शेव लुक से सबको अपना दीवाना बनादिया l 'दिल्ली के मुंडे ' ने हर किसीको अपने लुक से दीवाना बनाने में कोई कसार नहीं छोड़ी l