1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेसबुक पर लाइव ‘नामकरण’ करेंगे महेश भट्ट

फेसबुक पर लाइव ‘नामकरण’ करेंगे महेश भट्ट

स्टार प्लस का सीरियरल 'नामकरण' जल्द ही ऑफएयर होने वाला है, ऑफएयर होने से पहले...

naamkaran- India TV Hindi
naamkaran

मुंबई: स्टार प्लस के सीरियल 'नामकरण' की टीम कल दोपहर फेसबुक पर लाइव होगी। जी हां, कल दोपहर साढ़े 12 बजे फिल्म के निर्माता महेश भट्ट के साथ सीरियल की सारी कास्ट अपने प्रशंसकों से फेसबुक लाइव पर चैट करेगी। स्टार प्लस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

आपको बता दें निर्माता -निर्देशक महेश भट्ट ने टीवी सीरियल 'नामकरण' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की थी। विराफ पटेल और बरखा बिष्ट जैसे सितारों से सजा ये सीरियल कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। 9 बजे के प्राइम टाइम में आने के बावजूद ये शो टीआरपी के मामले में टॉप 10 में भी नहीं रहता है। बरखा बिष्ट के जाने के बाद शो को संभालने की सारी जिम्मेदारी बाल कलाकार अर्शीन नामदार के कंधों पर आ गई। अर्शीन शो में अवनी नाम की लड़की का किरदार निभाती हैं जो एक नाजायज औलाद है।

TRP चार्ट: देखिए इस हफ्ते किस सीरियल ने मारी बाजी

शो की घटती टीआरपी को देखते हुए  महेश भट्ट ने इस शो को ऑनएयर करने का फैसला कर लिया। जल्द ही नया शो इसकी जगह ले लेगा। लेकिन जाने से पहले महेश भट्ट अपने प्रशंसकों से लाइव चैट करना चाहते हैं। ये पहला मौका होगा जब नामकरण की टीम फेसबुक पर लाइव आएगी।

हिना खान ने फेसबुक लाइव पर बांधा शमां!

स्टार प्लस 3 अप्रैल से 'स्टार प्लस दोपहर' की शुरुआत करने जा रहा है। 3 अप्रैल से 4 नए शो दोपहर को भी ऑनएयर होंगे। अभी तक स्टार प्लस पर शाम को ही नए सीरियल का टेलीकास्ट होता था और दोपहर में सभी सीरियल्स का रिपीट टेवीकास्ट होता था।

'दीया और बाती हम' का अगला संस्करण 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' भी 3 अप्रैल से दोपहर 1 बजे ऑनएयर होगा।

'तू सूरज...' का प्रोमो जारी

भूत बनकर डराएंगी अनीता हसनंदानी

6 मार्च से शुरू होगा 'पिया अलबेला'

'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

Latest Bollywood News