1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

 Published : Mar 01, 2017 11:16 am IST,  Updated : Mar 01, 2017 11:18 am IST

छोटे पर्दे में साथ काम करने वाले कई कलाकार रियल लाइफ में भी करीब आ जाते हैं, और फिर उनका ये प्यार जमाने से छिप नहीं पाता है। ताजा खबर है, सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के कलाकारों की।

YE HAI MOHABBATE- India TV Hindi
YE HAI MOHABBATE

मुंबई: छोटे पर्दे में साथ काम करने वाले कई कलाकार रियल लाइफ में भी करीब आ जाते हैं, और फिर उनका ये प्यार जमाने से छिप नहीं पाता है। ताजा खबर है, सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के कलाकारों की।

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ ने विवक और दिव्यांका को मिलाया, दोनों ने जल्दी ही शादी कर ली। इसके बाद अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा की भी डेटिंग की खबरें आने लगीं। लेकिन अब इस सीरियल ने एक और रियल लाइफ जोड़ी बना दी है, जी हां, सीरियल में रमण भल्ला के छोटे भी रोमी का किरदार अदा करने वाले अली गोनी इसी सीरियल की हॉट टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी को डेट कर रहे हैं। कृष्णा सीरियल में आलिया का किरदार निभाती हैं।

ALI KRISHNA
ALI KRISHNA

दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही थीं लेकिन अब इस बात का प्रमाण भी मिल गया है। हाल ही में अली का जन्मदिन था और कृष्णा ने अपनी और अली की ये हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करके अली को जन्मदिन विश किया।

शीशे के सामने खड़ा ये कपल काफी हॉट लग रहा था। इतना ही नहीं अली के जन्मदिन पर उनके घरवाले आए थे, इस फैमिली रीयूनियन में आलिया भी शामिल हुई थीं।

बाद में अली ने अपने दोस्तों के साथ भी पार्टी की कृष्णा वहां भी मौजूद थीं।

इसमें कोई शक नहीं कि कृष्णा और अली साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन