1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माहिरा शर्मा अपने बर्थडे पर भी कर रही हैं काम, शूट किया म्यूजिक वीडियो

माहिरा शर्मा अपने बर्थडे पर भी कर रही हैं काम, शूट किया म्यूजिक वीडियो

माहिरा शर्मा ने जन्मदिन वाले दिन भी एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की।

mahira sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- MAHIRA SHARMA  माहिरा शर्मा अपने बर्थडे पर भी कर रही हैं काम

दुबई: अभिनेत्री माहिरा शर्मा का आज यानी कि बुधवार अपना जन्मदिन मना रही हैं, हालांकि बर्थडे वाले दिन भी एक्ट्रेस काम कर रही हैं। माहिरा शर्मा म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह बिग बॉस के पूर्व सह-प्रतियोगी पारस छाबरा के साथ हैं। अभिनेत्री लॉकडाउन में भी म्यूजिक वीडियो बनाने में व्यस्त थीं।

अभिनेत्री ने कहा, "अच्छी और बुरी वजहों से 2020 मेरे जीवन का सबसे यादगार साल बन गया है।"

पारस छाबड़ा को अलग अंदाज में दोस्त माहिरा शर्मा ने किया बर्थडे विश, देखिए मजेदार पोस्ट

उन्होंने कहा, "इस दौर में पर्सनली और प्रोफेशनली काफी कुछ सीखा। साल 2020 ने मुझे धीरज, करुणा और एडजस्टमेंट सिखाया। इसने मुझे नई आदतों और नई जीवनशैली के साथ प्रयोग करने की अनुमति दी है, जिसे मैं 2021 में भी जारी रखना चाहती हूं।"

आपको बता दें पारस और माहिरा बिग बॉस 13 के बाद दो म्यूजिक वीडियो में साथ में नजर आ चुके हैं। बारिश और Hashtag Love Soniyea दोनों ही गाने लोगों को बहुत पसंद आए हैं। गाने में दोनों की खास केमिस्ट्री नजर आ रही है।

Latest Bollywood News