1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारस छाबड़ा को अलग अंदाज में दोस्त माहिरा शर्मा ने किया बर्थडे विश, देखिए मजेदार पोस्ट

पारस छाबड़ा को अलग अंदाज में दोस्त माहिरा शर्मा ने किया बर्थडे विश, देखिए मजेदार पोस्ट

 Published : Jul 11, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 05:48 pm IST

पारस छाबड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। पारस के जन्मदिन पर उनकी खास दोस्त माहिरा शर्मा ने उन्हें अलग अंदाज में जन्मदिन विश किया है।

paras chhabra and mahira sharma- India TV Hindi
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा Image Source : INSTAGRAM/PARASVCHHABRRA

बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मगर दोनों एक-दूसरे का हमेशा अच्छा दोस्त बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों काफी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आज पारस छाबड़ा अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी खास दोस्त माहिरा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

माहिरा ने पारस के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की। माहिरा ने पारस को हग करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो बिल्ले। जल्द ही मिलते हैं।

mahira sharma instagram story
Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALMAHIRASHARMAमाहिरा शर्मा इंस्टाग्राम स्टोरी

माहिरा का यह पोस्ट पारस ने शेयर करते हुए लिखा-तुमसे जल्द ही मिलता हूं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पारस को उनके फैन्स भी जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें पारस और माहिरा बिग बॉस 13 के बाद दो म्यूजिक वीडियो में साथ में नजर आ चुके हैं। बारिश और Hashtag Love Soniyea दोनों ही गाने लोगों को बहुत पसंद आए हैं। गाने में दोनों की खास केमिस्ट्री नजर आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन