A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर संग किसिंग फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर ने लिखा- 'तलाक की वजह!'

अर्जुन कपूर संग किसिंग फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर ने लिखा- 'तलाक की वजह!'

मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में अर्जुन के बर्थडे पर फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया था।

<p>मलाइका अरोड़ा और...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर संग एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वो अर्जुन के गाल पर किस करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को यूजर्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सूरज, स्टार, लाइट और ढेर सारी खुशियां... 2020'। इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'तलाक की वजह'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चा विद आंटी!'

Image Source : Instagramअर्जुन कपूर संग ये फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा

वहीं, अर्जुन और मलाइका के कुछ फैंस ने उन्हें नए साल की बधाई दी है। बता दें कि क्रिसमस पर अर्जुन ने मलाइका के घर जाकर उनकी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड किया था। 

केरल की महिला ने किया सिंगर अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा, मांगे 50 करोड़ रुपए

मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में अर्जुन के बर्थडे पर फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया था। मलाइका बहन अमृता के साथ नया साल सेलिब्रेट करने के लिए गोवा गई थीं। बाद में अर्जुन कपूर भी गोवा पहुंच गए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में 'पानीपत' में दिखाई दिए थे, जिसमें संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम रोल में थे। अर्जुन जल्द ही दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video