अरबाज़ खान से तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नाम के साथ 'खान' जोड़ती थीं, लेकिन अब उन्होंने यह हटा दिया है। अब इंस्टाग्राम पर वह सिर्फ मलाइका अरोड़ा के नाम से हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 'AM' नाम वाले पेंडेंट की सच्चाई भी बताई है।
दरअसल, मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह 'AM' नाम का पेंडेंट पहने नजर आ रही थीं। उनकी इस तस्वीर को देखकर चर्चे होने लगे थे कि 'AM' में A का मतलब अर्जुन है। हालांकि मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर कर बताया कि वह 'AM' नहीं 'MA' है, जिसका मतलब मलाइका अरोड़ा है।
Malaika Arora Instagram Story
Malaika Arora Instagram Story
आपको बता दें कि अरबाज़ से तलाक के समय भी ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उसके बाद यह चर्चा शांत हो गई थी। इस चर्चा को एक बार फिर हवा तब मिली जब कुछ महीनों पहले लैक्मे फैशन वीक के दौरान दोनों एक साथ बैठे थे। इसके बाद अर्जुन, मलाइका का ज्नमदिन सेलिब्रेट करने फ्रांस भी गए थे।
अफवाहें थीं कि अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर सकते हैं। इस बारे में मलाइका ने कहा था- ''मैं पर्सनल सवालों का जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं है कि मुझे जवाब देने में शर्म आती है, मैं बस सहज महसूस नहीं करती। और मेरी जिंदगी के बारे में सबको पता है। मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं बस अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हूं- यह सुंदर और मूल्यवान है।''
अर्जुन और मलाइका अक्सर संजय कपूर, उनकी पत्नी माहीप कपूर और करीना कपूर खान के साथ डिनर और पार्टी करते नजर आते हैं।