1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका और निक 4 दिसबंर को दिल्ली में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, आलिया-रणबीर समेत ये गेस्ट होंगे शामिल

प्रियंका और निक 4 दिसबंर को दिल्ली में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, आलिया-रणबीर समेत ये गेस्ट होंगे शामिल

 Published : Nov 29, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 05:40 pm IST

प्रियंकता और निक शादी के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। रिसेप्शन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शामिल होने वाले हैं।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब शादी की बारी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। प्रियंका और निक 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी की तैयारियां हो चुकी हैं। शादी के लिए सभी लोग जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। शादी  के बाद रिसेप्शन भी होने वाला है। प्रियंका और निक शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में देने वाले हैं।

शादी के अगले दिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाली है। 4 दिसंबर को रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस में होने वाला है। रिसेप्शन में प्रियंका ने कुछ बॉलीवुड हस्तियों को भी बुलाया है। रिसेप्शन में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और संजय लीला बंसाली के साथ कई रिश्तेदार शामिल होने वाले हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 2-3 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से होने वाली हैं। 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली है तो वहीं 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजो से होगी।  शादी में शामिल होने के लिए निक का परिवार इंडिया आ चुका है। शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरु होने वाली हैं। शादी की सारी तैयारियां प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा देख रही हैं। प्रियंका की शादी काफी रॉयल होने वाली है। अब सभी को प्रियंका और निक को दुल्हा-दुल्हन बने देखने का इंतजार है।

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा ने किया अपने प्यार का इजहार, पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट? 

1 दिसंबर को है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए दीपिका-रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन, कल नहीं दिखा कोई सितारा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन