1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने किया अपने प्यार का इजहार, पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट?

मलाइका अरोड़ा ने किया अपने प्यार का इजहार, पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट?

 Published : Nov 29, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 05:21 pm IST

मलाइका अरोड़ाने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया है., जिसमें वह 'AM' नाम का पेंडेट पहनी नजर आ रही हैं।

Malaika Arora , Arjun Kapoor- India TV Hindi
Malaika Arora , Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने प्यार को छुपाने की कोशिश नहीं कर रहे। साथ में दोनों को पार्टी करते और डिनर पर जाते देखा गया है। 'कॉफी विद करण 6' में अर्जुन ने माना था कि वह सिंगल नहीं है। अर्जुन के बाद अब मलाइका ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया है., जिसमें वह 'AM' नाम का पेंडेट पहनी नजर आ रही हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि 'AM' का मतलब अर्जुन-मलाइका है या अमृता-मलाइका है। मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के भी बहुत करीब हैं। वहीं मलाइका के बेटे का नाम अरहान है तो यह A उनके लिए भी हो सकता है।

अरबाज़ खान से तलाक के समय भी ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उसके बाद यह चर्चा शांत हो गई थी। इस चर्चा को एक बार फिर हवा तब मिली जब कुछ महीनों पहले लैक्मे फैशन वीक के दौरान दोनों एक साथ बैठे थे। इसके बाद अर्जुन, मलाइका का ज्नमदिन सेलिब्रेट करने फ्रांस भी गए थे।

 Malaika Arora
Malaika Arora

अफवाहें थीं कि अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर सकते हैं। इस बारे में मलाइका ने कहा था- ''मैं पर्सनल सवालों का जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं है कि मुझे जवाब देने में शर्म आती है, मैं बस सहज महसूस नहीं करती। और मेरी जिंदगी के बारे में सबको पता है। मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं बस अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हूं- यह सुंदर और मूल्यवान है।''

अर्जुन और मलाइका अक्सर संजय कपूर, उनकी पत्नी माहीप कपूर और करीना कपूर खान के साथ डिनर और पार्टी करते नजर आते हैं।

Also Read:

2.0 Movie Review विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक अच्छा मैसेज दे रही है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म

परदे पर आने से पहले ही रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 ने बाहुबली और एवेंजर को छोड़ा पीछे, 10 लाख टिकट बिके

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन