1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉफी विद करण में जान्हवी का साथ ना देने के लिए अर्जुन-अंशुला हो रहे थे ट्रोल, जान्हवी ने करारा जवाब

कॉफी विद करण में जान्हवी का साथ ना देने के लिए अर्जुन-अंशुला हो रहे थे ट्रोल, जान्हवी ने करारा जवाब

 Published : Nov 26, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 03:12 pm IST

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में साथ नजर आए थे।

जान्हवी कपूर- India TV Hindi
जान्हवी कपूर

मुंबई: जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के रिश्ते अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर से श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद सुधर गए। श्रीदेवी के गुजरने के बाद अर्जुन और अंशुला, जान्हवी और खुशी के लिए एक पिलर की तरह खड़े नजर आएं। हाल ही में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर कॉफी विद करण के छठे सीजन में मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर अर्जुन ने अपनी लव लाइफ से लेकर, श्रीदेवी के निधन और जान्हवी-खुशी से अपने रिश्ते तक की बातें की।

शो में सबकुछ ठीक चल रहा था, अर्जुन जान्हवी के सपोर्ट में नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक चीजें वीयर्ड हो गईं जब अंशुला ने जान्हवी की मदद नहीं की। जान्हवी को अपनी फैमिली मेंबर को कॉल करके सामने वाले से यह बुलवाना था 'हे करण इट्स मी'। जान्हवी ने अंशुला को कॉल किया लेकिन अर्जुन ने अंशुला को मना कर दिया। अंशुला ने अर्जुन की बात मान ली। अर्जुन ने इसके बाद बोनी कपूर को कॉल किया उन्होंने तुरंत अर्जुन की मदद की और कह दिया- हे करण इट्स मी। इसके बाद जान्हवी अंशुला से फोन पर कहती हैं- तुमने मुझे हर्ट किया है, मैं इसे याद करूंगी। 

एपिसोड जैसे ही ऑनएयर हुआ फैंस अंशुला से सवाल करने लगे। फैंस इस बात से गुस्सा थे कि अंशुला ने अपने सगे भाई के लिए सौतेली बहन को इग्नोर कर दिया, जबकि जान्हवी ने बहुत भरोसे के साथ अंशुला को कॉल किया था। 

आज जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अंशुला के साथ एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है, जिसमें दोनों बहनें रोलर कोस्टर राइड लेती दिख रही हैं। लेकिन फैंस इसे भी डैमेज कंट्रोल बता रहे हैं।

लोग कह रहे हैं कि उन्होंने आपकी हेल्प नहीं की। एक कमेंट का जवाब देते हुए जान्हवी ने बताया कि अंशुला दीदी समझ नहीं पाई थीं, उन्होंने बाद में मुझसे बात की थी। अंशुला ने भी जान्हवी की पोस्ट पर उन्हें आई लव यू कहा है।

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

बात करें काम की तो अर्जुन कपूर आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में नजर आने वाले हैं, वहीं जान्हवी धड़क के बाद करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं।

 

 

Also Read:

जब कॉफी विद करण के सेट पर अर्जुन कपूर ने जान्हवी के साथ किया सौतेला व्यवहार

अब लिव इन में रहेंगे अर्जुन और मलाइका, साथ मिलकर खरीदा घर

पहली बार श्रीदेवी की तारीफ करते दिखें अर्जुन कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन