1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'कॉफी विद करण' में अर्जुन और अंशुला ने जान्हवी के साथ किया सौतेला व्यवहार, देखिए वीडियो

जब 'कॉफी विद करण' में अर्जुन और अंशुला ने जान्हवी के साथ किया सौतेला व्यवहार, देखिए वीडियो

 Published : Nov 26, 2018 09:42 am IST,  Updated : Nov 26, 2018 10:37 am IST

'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे थे।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण' में इस हफ्ते मेहमान बनकर आए थे जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर। यह जान्हवी कपूर के लिए 'कॉफी विद करण' का डेब्यू एपिसोड था। यह एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग रहा, जहां अर्जुन कपूर ने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया और श्रीदेवी की मौत के बाद किस तरह दो परिवार एक हुए इस पर भी बात की। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था, अर्जुन कपूर पूरे एपिसोड में बहन जान्हवी कपूर के लिए प्रोटेक्टिव और केयरिंग नजर आए। लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से जान्हवी हर्ट हो गईं।

दरअसल रैपिड फायर राउंड में जान्हवी कपूर जीत गईं, इसके बाद करण जौहर जान्हवी और अर्जुन को गेमिंग जोन में लेकर गए। वहां दोनों ने कई गेम खेले, इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन और जान्हवी से कहा कि दोनों लोग अपने परिवार के एक मेंबर को कॉल करके उनसे फोन पर यह बोलने को कहें- हे करण, इट्स मी! जान्हवी ने अंशुला को कॉल किया, अंशुला ने कॉल तो रिसीव कर लिया, लेकिन जब जान्हवी ने उनसे कहा कि वो बोले हे करण इट्स मी, लेकिन अर्जुन ने अंशुला से मना कर दिया कि वो ये लाइन ना बोलें। पहले तो अंशुला कुछ समझ नहीं पाईं कि हो क्या रहा है, लेकिन बाद में करण जौहर ने अंशुला से कहा कि अगर वो यह बोलेंगी तो जान्हवी को प्वाइंट्स मिलेंगे, लेकिन अर्जुन ने दोबारा मना किया और अंशुला ने नहीं बोला। इसी बीच अर्जुन ने बोनी कपूर को फोन लगा दिया और उनसे कहा कि वो बोलें- हे करण इट्स मी। बोनी ने तुरंत यह लाइन बोल दी और अर्जुन कपूर को प्वाइंट्स मिल गए। इसके बाद जान्हवी का चेहरा उतर गया, उन्होंने कहा- मैं हर्ट हो गई हूं, और मैं इसे याद रखूंगी।

इसके बाद जान्हवी कपूर ने कहा- मुझे लग रहा है मैं परिवार की सबसे कम प्यार की जाने वाली चाइल्ड हूं।

हालांकि बाद में अर्जुन कपूर ने अपनी दरियादिली दिखाई और इस गेम में जीता गिफ्ट जान्हवी कपूर को दे दिया। साथ ही कहा- मैं अगर किसी के लिए हार सकता हूं तो वो मेरी बहनें हैं। 

ट्विटर पर भी फैंस को अर्जुन और अंशुला का यह व्यवहार अजीब लगा।

लेकिन शायद जान्हवी को जो खरोंच पहुंची है, वो अर्जुन के दिए इस गिफ्ट से मिट नहीं पाएगी। हालांकि अर्जुन कपूर और अंशुला ने जान्हवी और खुशी को उनकी मां के जाने के बाद खूब संभाला है, और पिता बोनी कपूर के साथ भी साथ खड़े नजर आए हैं।

Also Read:

क्या इरफान खान दो दिन के लिए आए थे भारत, नासिक के मंदिर में पंडितों के साथ किया था हवन!

भाभी दीपिका को ननद रितिका भवनानी ने दी ग्रैंड पार्टी, डीजे में जमकर थिरके रणवीर सिंह, देखें Inside Pics और Video

भुवन बाम ने की रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन की ऐसी डबिंग, हंसकर हो जाएं लोट-पोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन