मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों चर्चा का विषय है। अब तो अर्जुन कपूर ने भी कॉफी विद करण में खुलासा कर दिया है वो सिंगल नहीं हैं। खबर तो यहां तक है कि दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं। दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले नजर आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों करण जौहर की पार्टी में भी साथ नजर आए थे। लेटेस्ट न्यूज यह है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने लिये एक नया आशियाना खरीद लिया है। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मिलकर मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक घर खरीदा है। हालांकि अर्जुन और मलाइका इसमें शादी के बाद शिफ्ट होंगे या लिव इन में रहेंगे इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Related Stories
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बहन जान्हवी के साथ पहुंचे अर्जुन ने यह मान लिया कि वो अब सिंगल नहीं हैं। अर्जुन ने कहा- नहीं अब मैं सिंगल नहीं हूं। अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या वो शादी कर सकते हैं, इस पर अर्जुन ने कहा- पहले शादी का इरादा नहीं था, लेकिन अब है।
हाल ही में मलाइका से जब करण जौहर ने पूछा था कि उनका बर्थडे ट्रिप कैसा था तब मलाइका ने कहा कि यह खुशियों से भरपूर था, लेकिन जब करण ने उनसे पूछा कि इस ट्रिप में वो किसके साथ थीं, तो मलाइका ने यह बर्निंग क्वेश्चन बड़ी ही चालाकी से टाल दिया। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा अपने 45वें जन्मदिन में अर्जुन कपूर के साथ इटली गई थीं। दोनों एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट भी हुए थे।
इससे पहले जब अपनी फिल्म नमस्ते इंगलैंड के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंचे तो वहां अर्जुन परिणीति के साथ ना बैठकर मलाइका के साथ बैठे थे और उन्हें हाथ पकड़कर स्टेज पर भी ले गए और दोनों ने साथ बीट पे बूटी गाने पर डांस भी किया।
Also Read:
क्या इरफान खान दो दिन के लिए आए थे भारत, नासिक के मंदिर में पंडितों के साथ किया था हवन!
भुवन बाम ने की रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन की ऐसी डबिंग, हंसकर हो जाएं लोट-पोट